बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के 50 आईएएस-पीसीएस अफसरों को थमा दिए ट्रांसफर लेटर, मचा हड़कंप - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के 50 आईएएस-पीसीएस अफसरों को थमा दिए ट्रांसफर लेटर, मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार शाम को अब तक सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सीएम धामी ने एक साथ 50 आईएएस-पीसीएस अफसरों को ट्रांसफर का लेटर थमा दिया। धामी सरकार के इस अचानक किए गए इतने बड़े फेरबदल के बाद प्रशासन विभाग में हड़कंप मच गया। ‌ किए गए ट्रांसफर लिस्ट में 2 जनपदों के डीएम, 5 सीडीओ समेत कई सचिव भी शामिल हैं। रीना जोशी को बागेश्वर और सौरभ गहरवार को टिहरी का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही कई विभागों के निदेशक भी बदल दिए गए हैं। बी वी आर सी पुरुषोत्तम से निदेशक स्तर के जिम्मेदारी हटाकर उन्हें ग्राम्य विकास दिया गया है। विनोद कुमार सुमन से शहरी विकास, डीएम देहरादून आर राजेश कुमार से स्मार्ट सिटी सीईओ और डीएम यूएसनगर युगल किशोर पंत से एमडी तराई बीज विकास निगम का चार्ज हटा दिया गया है। बता दें कि अपने दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास कार्यों समय पर पूरा करने और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य को बनाने के लिए सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। शनिवार को ही मुख्यमंत्री धामी ने फिजूलखर्ची को रोकने के लिए सभी सरकारी कार्यक्रमों को अब होटल में आयोजित न करने का भी एलान कर दिया है। ‌ अब आगे से सभी सरकारी कार्यक्रम होटल में न होकर मुख्यमंत्री आवास के हॉल में आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

Prime minister massage उत्तराखंड में सियासी हलचल के बीच पीएम मोदी ने सीएम धामी को चिट्ठी भेज कर दिया संदेश, मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री के पत्र का रिप्लाई दिया

admin

रानी पोखरी में 7 महीने रिकॉर्ड समय में बनाया “ब्रिज”, सीएम धामी ने किया लोकार्पण, तेज बारिश की वजह से टूट गया था

Uttarakhand Badrinath Temple Door Closed : उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

admin

Leave a Comment