उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट अपराह्न तीन बजकर 33 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद किए गए।
उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट आज अपराह्न तीन बजकर 33 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए। बद्रीनाथ के कपाट बंद होने के साथ ही राज्य में इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी संपन्न हो गई है।
मंदिर को 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचें।
इस साल 18 लाख 16 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए पहले ही बंद कर दिए गए हैं।


Swami Prasad Maurya Badrinath Dham CM Pushkar Singh Dhami VIDEO : यूपी-उत्तराखंड समेत देशभर में रोष : स्वामी प्रसाद मौर्य के बाबा बद्रीनाथ धाम को लेकर दिए गए “बेहूदा” बयान पर भड़के सीएम धामी, सपा नेता ने भी किया पलटवार