Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Prime minister massage उत्तराखंड में सियासी हलचल के बीच पीएम मोदी ने सीएम धामी को चिट्ठी भेज कर दिया संदेश, मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री के पत्र का रिप्लाई दिया


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले महीने 23 मार्च को अपने दूसरे कार्यकाल के 3 साल पूरे कर लिए हैं। हालांकि पिछले एक माह से प्रदेश की सियासत में हलचल का भी माहौल है। कई दिनों से उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है लेकिन अभी तक किन्हीं कारणों से हो नहीं सका है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चिट्ठी भेजी है। पीएम मोदी आज भी तमाम अपने शुभचिंतकों और पार्टी के नेताओं को पत्र भेजते हैं। प्रधानमंत्री की यह चिट्ठी हिंदी में है। चिट्ठी सीएम धामी का उत्साह और बढ़ गया है।
उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के तीन साल के सफल कार्यकाल पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने धामी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि अपनी विरासत पर गर्व के भाव के साथ आगे बढ़ता हुआ उत्तराखंड आज विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है, “उत्तराखंड के कर्मठ और ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के ये तीन वर्ष ‘सेवा, सुशासन और विकास’ के रूप में समर्पित रहे हैं, जो राज्य के उत्थान में एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी विरासत पर गर्व के भाव के साथ आगे बढ़ता हुआ उत्तराखंड आज विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। आज से 25 वर्ष पूर्व जिस विकास और पहचान को स्थापित करने के लिए उत्तराखंड का गठन हुआ था, आज राज्य उस दिशा में तेजी से अग्रसर है। इसके लिए एक ठोस कार्य योजना के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, परिवहन एवं पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित उत्तराखण्ड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, परिवहन और पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में राज्य को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के उत्साहवर्धक शब्द जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

Leave a Comment