सीएम धामी ने फिजूलखर्ची को रोकने के लिए निकाला नया तरीका, सरकार पर अब कम पड़ेगा बोझ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने फिजूलखर्ची को रोकने के लिए निकाला नया तरीका, सरकार पर अब कम पड़ेगा बोझ

फिजूलखर्ची को रोकने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अहम फैसला लिया। अब आगे से सरकारी कार्यक्रम होटल में नहीं होंगे। यह कार्यक्रम होटल में होने से सरकार को भारी-भरकम बिल चुकाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी कार्यक्रमों को होटल में आयोजित न करने का फैसला लिया है। ‘शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी। ‌सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, सरकारी खर्चे को कम करने की दिशा में कदम उठाते हुए मैंने राजधानी में होटल या अन्य निजी स्थानों पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को मुख्य सेवक सदन में आयोजित किए जाने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश जारी किया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में भी यही कार्यप्रणाली लागू होगी’। बता दें कि उत्तराखंड राज्य को फिजूलखर्ची से बचाने के लिए मुख्यमंत्री का यह एक अहम फैसला है। 

Related posts

बाबा केदारनाथ धाम मंदिर के गर्भग्रह में दर्शन करने पर लगी रोक, मंडप से ही श्रद्धालु कर रहे दर्शन

admin

काशी विश्वनाथ और महाकाल की तर्ज पर हरिद्वार हरकी पैड़ी को भी कॉरिडोर विकसित किया जाएगा

admin

कुंभ 2027 होगा दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक, संतों के आशीर्वाद से नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

admin

Leave a Comment