दिल्ली में सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

दिल्ली में सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राज्य के विकास में केंद्र सरकार द्वारा मिल रहे सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहयोग से उत्तराखण्ड लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखण्ड आने का आमंत्रण देते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का प्रस्ताव रखा। लोकार्पण के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और टिहरी पम्प्ड स्टोरेज प्लांट, जबकि शिलान्यास हेतु पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को टिहरी की शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति, बद्री गाय का घी, विभिन्न जिलों की राजमा और शहद भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार कुम्भ-2027 के आयोजन के लिए 500 करोड़ रुपये की सहायता सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं—जैसे नदी जोड़ो योजना की फिजिबिलिटी स्टडी, राजाजी नेशनल पार्क स्थित चौरासी कुटिया के विकास और पिथौरागढ़ हवाई पट्टी से जुड़े समझौतों—के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार जताया। साथ ही ऋषिकेश, देहरादून और चम्पावत से जुड़ी आधारभूत परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए भी धन्यवाद दिया।

उन्होंने राज्य में वेडिंग डेस्टिनेशन, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन और पर्यटन विकास की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आदि कैलाश यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही साहसिक पर्यटन और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस के विस्तार को हरिद्वार और ऋषिकेश तक बढ़ाने, रक्षा उत्पादन इकाइयों की स्थापना, रेल और सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार तथा टिहरी झील में सी-प्लेन सेवा शुरू करने जैसे कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रधानमंत्री के समक्ष रखे।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के पूर्व उत्तराखण्ड दौरे में दिए गए सुझावों पर की गई कार्रवाई का भी विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों से अवगत कराया।

Related posts

उत्तराखंड भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक व सह-संयोजक किए नियुक्त

admin

Watch viral video : धार्मिक नगरी में कबड्डी-कबड्डी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने आप को रोक नहीं पाए- “खूब खेली कबड्डी”, खिलाड़ियों को छकाया भी, सुरक्षाकर्मी देखते रहे, देखें वीडियो

admin

धामी सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment