VIDEO Madhya Pradesh Bhind rakshabandhan biggest Rakhi world record : रक्षाबंधन पर मध्य प्रदेश का भिंड बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड - Daily Lok Manch Madhya Pradesh Bhind rakshabandhan biggest Rakhi world record
March 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

VIDEO Madhya Pradesh Bhind rakshabandhan biggest Rakhi world record : रक्षाबंधन पर मध्य प्रदेश का भिंड बनाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Madhya Pradesh Bhind rakshabandhan biggest Rakhi world record

भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर है। इस बार रक्षाबंधन पर्व दो दिन 30 और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है। लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार भद्रा काल होने की वजह से बहन भाई की कलाई पर रखी 31 अगस्त दिन गुरुवार को बांधेगी। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश का छोटा जिला भिंड इस बार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटा हुआ है। आयोजकों का दावा है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी राखी होगी। बता दे कि भिंड में भाजपा कार्यकर्ता दुनिया सबसे बड़ी राखी बनाने में जुटे हैं। लाड़ली बहना योजना की महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता यह पर्व मनाएंगे। साथ ही इसी दिन ही राखी को गिनीज बुक आफ वर्ल्‍ड रिकार्ड में रखा जाएगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार भाजपा नेता अशोक भारद्वाज ने कहा कि भिंड हमारी जन्मभूमि है और हम इसकी सेवा कर रहे हैं। हम चाहते हैं भिंड अपनी क्रिएटिविटी के लिए जाना जाए। इसलिए हम लोगों ने लाड़ली बहना योजना की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाने का फैसला किया है। इसके हम दुनिया की सबसे बड़ी राखी बना रहे हैं।अशोक भारद्वाज के अनुसार यह भिंड का पहला वर्ल्‍ड रिकार्ड होगा।

आयोजकों के अनुसार जिले के मेहगांव में तैयार की जा रही यह राखी 1 हजार फीट लंबी होगी। जिसमें लगाया जाने वाला फूल 25 फीट का होगा। रक्षाबंधन पर जब यह गिनीज बुक आफ वर्ल्‍ड रिकार्ड के लिए रखी जाएगी, उस दिन दिल्‍ली और ग्‍वालियर की टीम भी माैजूद रहेगी।

Related posts

(The burning Bus) टला बड़ा हादसा : यूपी में एक्सप्रेस वे पर सवारियों से भरी बस में लगी भीषण आग, “यात्रियों ने कूदकर बचाई जान”, देखें वीडियो

admin

What a win : CHAMPION India seal the series with a memorable win in Hyderabad

गुजरात चुनाव के लिए ड्यूटी पर आए सीआरपीएफ के जवान ने अपने साथियों पर चलाई गोली, दो की मौत

admin

Leave a Comment