बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर ने गुपचुप रचाई शादी, उत्तराखंड के गांव में हुई रस्में - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent

बॉलीवुड के सुपरहिट सिंगर ने गुपचुप रचाई शादी, उत्तराखंड के गांव में हुई रस्में

अपनी आवाज से लोगों के दिलों को लुभाने वाले जुबिन नौटियाल ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Jubin Nautiyal ने उत्तराखंड में बहुत ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने इस शादी में सिर्फ खास लोगों को ही बुलाया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड की वादियों में जुबिन ने अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर ली है।

जुबिन नौटियाल का जन्म देहरादून में हुआ है और अपने इतने बड़े दिन के लिए उन्होंने अपने होमटाउन में ही इस जश्न को सेलिब्रेट किया। इस खबर को सुनने के बाद जुबिन के फैंस का खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

बहुत ही सादगी से की शादी
एक तरफ जहां लोग बड़े-बड़े ताम-झाम के साथ शादी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ जुबिन नौटियाल ने सिंपल शादी कर के यह साबित कर दिया की हर जगह दिखावा करने की जरुरत नहीं है।

जुबिन की पत्नी को देखने के लिए Excited हैं Fans
सूत्रों के अनुसार जुबिन अपनी लाइफ को बहुत ही प्राइवेट तरीके से रखना पसंद करते हैं। इस वजह से उन्होंने किसी को यह बात नहीं बताई थी। उनकी शादी में सिर्फ कुछ खास मेहमान ही शामिल थे। वैलेंटाइन डे पर जुबिन ने अपनी पार्टनर की झलक दिखाई थी, तभी से भी फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि वो जल्दी ही शादी कर लेंगे।

Related posts

Aaj ka Panchang And Rashifal : 15 अगस्त, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

दिल्ली सरकार के मंत्रियों को मिला नया आवास

admin

G20 SUMMIT In Srinagar : कश्मीर में आयोजित जी-20 की बैठक संपन्न, विदेशी प्रतिनिधियों ने आखिरी दिन श्रीनगर के कई दर्शनीय स्थलों का किया दौरा

admin

Leave a Comment