Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले एक बार फिर सीएम धामी ने देहरादून के परेड मैदान जाकर परखीं व्यवस्था

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को राजधानी देहरादून में होने जा रही रैली को लेकर भाजपा नेताओं में जोश छाया हुआ है। सबसे अधिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई दिनों से हर रोज प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मॉनिटरिंग करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने चौथी बार देहरादून के परेड ग्राउंड में जाकर बारीकी से पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। शनिवार को होने वाली पीएम मोदी की रैली को लेकर मुख्यमंत्री एक हफ्ते से पीएम मोदी के दौरे को लेकर स्वयं व्यवस्थाओं का जायजा लेने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को जनसभा ग्राउंड स्थल पर मुख्यमंत्री धामी पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, राज्यपाल गुरमीत सिंह, राज्य मंत्री धन सिंह रावत, उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रधानमंत्री के एसपीजी जवान समेत तमाम पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि मुख्यमंत्री ने मंच के सामने लगाई गई कुर्सियों की भी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को बात कर दिशा निर्देश दिए। वहीं दोपहर के समय परेड ग्राउंड के सामने अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे पीआरडी जवानों को हटाने के लिए पुलिस अधिकारियों को काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। इस बीच दोनों से काफी देर तक नोकझोंक भी हुई। बाद में सभी पीआरडी जवानों को, जिनमें महिलाएं भी थी पुलिस अधिकारी जबरदस्ती उठाकर वाहन में ले गए। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य भाजपा नेता प्रधानमंत्री की इस रैली को शक्ति प्रदर्शन भी मान कर चल रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने पीएम की रैली के लिए एक लाख से अधिक भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।

Leave a Comment