Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में टोपी वाले बंदूक लेकर घूमते थे, योगी सरकार में सब सुरक्षित है : केशव प्रसाद मौर्य

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा आक्रामक मूड में आ गई है। योगी सरकार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को प्रयागराज में पिछली सपा सरकार पर निशाना साधा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सूबे की योगी सरकार गरीब, किसान, नौजवान और व्यापारी सभी के लिए काम कर रही है लेकिन जब हम सुरक्षित होंगे तभी हमारा परिवार और प्रदेश का भविष्य सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रयागराज में लुंगी छाप गुंडे घूमते थे। सर पर जालीदार गोल टोपी लगाए हुए। हथियारों के साथ जो व्यापारियों को डराने का काम करते थे और उनकी जमीनों पर कब्जा करते थे। साथ ही शिकायत न करना ऐसी धमकी भी देते थे। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से व्यापारी सुरक्षित हैं। केशव मौर्य ने कहा कि एक तरफ केंद्र में  विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री है तो दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हमने प्रदेश में सरकार कैसी चलती है इसका अहसास प्रदेश की 24 करोड़ जनता तक पहुंचाने का काम किया है।

Leave a Comment