September 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

बसपा विधायक रामबाई परिहार शादी समारोह में फिल्मी गाने पर जमकर थिरकीं



आज बात करेंगे बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) की महिला विधायक की, जो अपने बेबाक बयानों की वजह से मध्यप्रदेश में सुर्खियों में बनीं रहतीं हैं। लेकिन इस बार यह अपने डांस की वजह से चर्चा में है। ये हैं बसपा की विधायक रामबाई परिहार हैं। मध्य प्रदेश के पथरिया विधानसभा से विधायक हैं। पिछले दिनों रामबाई अपने भांजे की शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीहोर जनपद गई थी। इस समारोह में स्टेज देखकर विधायक रामबाई से रहा नहीं गया। मंच पर पहुंचकर रामबाई ने अमिताभ बच्चन, जया प्रदा अभिनीत फिल्म शराबी के गाने ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने’ पर जमकर थिरकीं। इनका वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके पहले भी वह कई धार्मिक आयोजनों में इस तरह से डांस कर चुकी हैं। डांस के साथ उन्हें गाने का भी शौक है। उन्होंने डांस खुद ही सीखा है। इसके अलावा, रामबाई अपने दबंग अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं।

Leave a Comment