Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी 16 दिसंबर को आएंगे देहरादून, विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

विधानसभा चुनाव से पहले देवभूमि की सियासत गरमाने लगी है। भाजपा और कांग्रेसी नेताओं ने अपने अपने स्टार प्रचारकों के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 4 दिसंबर को होने जा रही रैली से एक दिन पहले शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का भी दौरा तय हो गया है। बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी 16 दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगे। हालांकि राहुल का यह दौरा बांग्लादेश युद्ध में पाकिस्तान पर निर्णायक जीत के लिए विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों के सम्मान और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के रूप में बताया जा रहा है लेकिन वे यहां चुनावी तैयारियों का जायजा भी लेंगे। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया है कि राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का ये दौरा काफी महत्वपूर्ण होगा।

Leave a Comment