IAF Vice Chief पाकिस्तान के साथ जंग जैसे हालातों के बीच मोदी सरकार ने एयर मार्शल तिवारी को दी बड़ी जिम्मेदारी, इस राज्य के रहने वाले हैं - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 1, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

IAF Vice Chief पाकिस्तान के साथ जंग जैसे हालातों के बीच मोदी सरकार ने एयर मार्शल तिवारी को दी बड़ी जिम्मेदारी, इस राज्य के रहने वाले हैं

पहलगाम हमले के बाद बने तनाव के बीच भारतीय सेना में बड़े बदलाव हुए हैं। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने शुक्रवार को वायुसेना के नए उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने एयर मार्शल एसपी धारकर का स्थान लिया है जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए। एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी एनडीए और यूएस एयर कमांड एंड स्टाफ कालेज के पूर्व छात्र लड़ाकू पायलट परीक्षण पायलट हैं। वायुसेना उप प्रमुख का कार्यभार संभालने से पहले, एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी गांधीनगर स्थित दक्षिण पश्चिमी वायु कमान (एसडब्ल्यूएसी) के एयर आफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) के रूप में कार्यरत थे। वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी।
एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी एनडीए और यूएस एयर कमांड एंड स्टाफ कालेज के पूर्व छात्र, लड़ाकू पायलट, परीक्षण पायलट हैं। उन्हें 3600 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। उन्होंने कारगिल युद्ध के दौरान कई महत्वपूर्ण मिशनों में भी भाग लिया था। तिवारी बिहार के सिवान जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने देहरादून सैन्य अकादमी से प्रशिक्षण लिया है।

Related posts

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सुनील जाखड़ ने शुरू की भाजपा के साथ नई सियासी पारी

admin

केंद्र सरकार का एक और बड़ा फैसला अब पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों को भारतीय बंदरगाहों में ‘नो एंट्री’

admin

थम गई ‘कमाल’ की आवाज, वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख, मीडिया जगत में शोक की लहर

admin

Leave a Comment