Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत, 40 घायल, शिरगांव गांव में हुआ हादसा



देश में एक बार फिर धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़ मचने से सात लोगों की मौत हो गई है। यह दुखद हादसा गोवा में हुआ है। 40 लोगों के घायल होने की खबर है, जिसमें से कुछ की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। घटनास्थल से अभी भी लगातार एंबुलेंस से घायलों को हॉस्पिटल लाया जा रहा है। शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में श्रद्धालु जात्रा में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे। तभी भीड़ के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जिसके बाद भगदड़ मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्राउड मैनेजमेंट के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से हादसा हुआ। श्री लैराई जात्रा नॉर्थ गोवा के बिचोलिम तालुका के शिरगांव गांव में आयोजित होने वाला एक प्रमुख हिंदू धार्मिक उत्सव है, जो देवी लैराई को समर्पित है। जात्रा हर साल अप्रैल या मई में होती है। इसमें गोवा, महाराष्ट्र, और कर्नाटक से हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं। जात्रा 2 मई की शाम से 3 मई की सुबह तक आयोजित की गई थी। इसी दौरान हादसा हुआ। कई घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों को उत्तरी गोवा के मापुसा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Comment