एलन का फिर एलान: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की इस प्रसिद्ध कंपनी को खरीदने की घोषणा पर तमाम बिजनेसमैनों को किया बेचैन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 17, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

एलन का फिर एलान: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की इस प्रसिद्ध कंपनी को खरीदने की घोषणा पर तमाम बिजनेसमैनों को किया बेचैन


इस बिजनेसमैन ने तमाम बड़ी कंपनियों के मालिकों की नींद उड़ा रखी है। पिछले कुछ समय से इनके बड़े बड़े फैसलों से दुनिया भर के कारोबारियों में हलचल मची हुई है। इनका नाम है टेस्ला कंपनी के चेयरमैन एलन मस्क। एलन मस्क इन दिनों दुनियाभर में जबरदस्त सुर्खियों में चल रहे हैं। तीन दिन पहले एलन ने विश्व की सबसे लोकप्रिय सोशल साइट ट्विटर को खरीद कर सभी को हैरान कर दिया था। ‌ एलन मस्क मौजूदा समय में ऐसे तेज गति से बढ़ते हुए बिजनेसमैन हैं, जो पूरे दुनिया को भविष्य के सपने दिखाने में लगे हुए हैं। ‌इलेक्ट्रिक कार से लेकर मंगल ग्रह में कॉलोनी बसाने के लिए एलन आगे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कोई नहीं जानता मस्क के दिमाग में क्या चलता है । अब एक बार फिर उन्होंने धमाकेदार खबर सुनाई है। बता दें कि मस्क ने ट्वीट किया अब मैं कोका कोला खरीद रहा हूं। एलन मस्क ने शुक्रवार को ट्वीट में लिखा, ‘अब मैं कोका-कोला में कोकीन वापस लाने के लिए उसे खरीद रहा हूं’। इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट भी किया, जिसमें एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिख, सुनो, मैं चमत्कार नहीं कर सकता। इस ट्वीट में उन्होंने जो तस्वीर साझा की है, उसमें एलन मस्क की ट्विटर प्रोफाइल के साथ लिखा है अब मैं मैकडॉनल्ड्स को खरीदने वाला हूं और उसकी सभी आइसक्रीम मशीनों को सही करूंगा। उनके इस ट्वीट को पर अब तक लाखों की संख्या में लाइक और रीट्वीट कर चुके हैं। एलन के इस नए एलान के बाद फिर से कारोबारी जगत में हलचल मच गई है। बता दें कि एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। हाल ही में वे ट्विटर के मालिक बन गए हैं। मस्क स्‍पेस एक्‍स के संस्‍थापक भी हैं। जिनके पास करीब 20.68 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति है। एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने के लिए 44 बिलियन डॉलर, यानी 3,368 अरब रुपए की डील की।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया में 2 हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान आपस में टकराए, चार लोगों की मौत, तीन घायल

admin

Pakistan New general army chief Asim Munir ; पीएम शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के नाम पर लगाई मुहर, बाजवा का लेंगे स्थान

admin

Plane Crash : मेन एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा, प्राइवेट जेट आग का गोला बनकर क्रैश, एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी

admin

Leave a Comment