Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया में 2 हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान आपस में टकराए, चार लोगों की मौत, तीन घायल



ऑस्ट्रेलिया में सोमवार 2 जनवरी को दो हेलीकॉप्टर उड़ान के दौरान आपस में टकरा गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि हादसा उस वक्त हुआ जब एक हेलिकॉप्टर उड़ने की तैयारी में था और दूसरा लैंड कर रहा था।यह हादसा गोल्ड कोस्ट के उत्तरी बीच पर हुआ। क्वीन्सलैंड स्टेट पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य बीच में बने सी वर्ल्ड थीम पार्क के पास हुए इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार लोगों को भीषण चोट पहुंची है। दोनों हेलिकॉप्टर की टक्कर के बाद एक तो लैंड करने में कामयाब रहा लेकिन दूसरे हेलिकॉप्टर के परखचे उड़ गए। हादसे में मारे गए और घायल हुए लोग सवारी ही थे।

Leave a Comment