वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण गोयल होंगे निर्वाचन आयोग में तीसरे चुनाव आयुक्त, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 24, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण गोयल होंगे निर्वाचन आयोग में तीसरे चुनाव आयुक्त, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण गोयल अब केंद्रीय निर्वाचन आयोग में तीसरे चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाएंगे। शनिवार 19 नवंबर शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी है। ‌अरुण गोयल 18 अगस्त 2020 को पद से इस्तीफा देने वाले अशोक लवासा की जगह लेंगे। अरुण गोयल पंजाब कैडर के 1985 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं. अरुण गोयल को 31 दिसंबर 2022 को रिटायर होना था। अपनी रिटायरमेंट से महज 40 दिन पहले अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया था। कई साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे अरुण गोयल के इस्तीफे को राज्य और केंद्र सरकार ने एक दिन में ही स्वीकार कर लिया था। केंद्र सरकार ने अरुण गोयल की नियुक्ति के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया।

Related posts

Fire Broke Out At Kolkata Airport बड़ा हादसा : कोलकाता एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

admin

Karnatak assembly election campaign : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर बैठकर होटल तक पहुंचे, देखें वीडियो

admin

Sikkim Earthquake : सिक्किम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.3 रही तीव्रता

admin

Leave a Comment