वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण गोयल होंगे निर्वाचन आयोग में तीसरे चुनाव आयुक्त, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण गोयल होंगे निर्वाचन आयोग में तीसरे चुनाव आयुक्त, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण गोयल अब केंद्रीय निर्वाचन आयोग में तीसरे चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाएंगे। शनिवार 19 नवंबर शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी है। ‌अरुण गोयल 18 अगस्त 2020 को पद से इस्तीफा देने वाले अशोक लवासा की जगह लेंगे। अरुण गोयल पंजाब कैडर के 1985 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं. अरुण गोयल को 31 दिसंबर 2022 को रिटायर होना था। अपनी रिटायरमेंट से महज 40 दिन पहले अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया था। कई साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे अरुण गोयल के इस्तीफे को राज्य और केंद्र सरकार ने एक दिन में ही स्वीकार कर लिया था। केंद्र सरकार ने अरुण गोयल की नियुक्ति के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया।

Related posts

ईरान-इजराइल तनाव के बीच अफवाहों पर सरकार का बड़ा बयान: 60 दिन का ईंधन स्टॉक, पेट्रोल-डीजल-एलपीजी की कोई कमी नहीं

admin

(BYD ATTO3 electric SUV CAR safety crash test 5 Star rating) : सुरक्षा में खरी उतरी : इस इलेक्ट्रिक कार का हुआ क्रैश टेस्ट, “5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली”

admin

LPG संकट से राहत: घबड़ाहट में बुकिंग ना करें, दो दिन में घर पहुंचेगा सिलेंडर, सरकार ने किया क्लियर

admin

Leave a Comment