वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण गोयल होंगे निर्वाचन आयोग में तीसरे चुनाव आयुक्त, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 14, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण गोयल होंगे निर्वाचन आयोग में तीसरे चुनाव आयुक्त, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरुण गोयल अब केंद्रीय निर्वाचन आयोग में तीसरे चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाएंगे। शनिवार 19 नवंबर शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी है। ‌अरुण गोयल 18 अगस्त 2020 को पद से इस्तीफा देने वाले अशोक लवासा की जगह लेंगे। अरुण गोयल पंजाब कैडर के 1985 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं. अरुण गोयल को 31 दिसंबर 2022 को रिटायर होना था। अपनी रिटायरमेंट से महज 40 दिन पहले अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया था। कई साल से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे अरुण गोयल के इस्तीफे को राज्य और केंद्र सरकार ने एक दिन में ही स्वीकार कर लिया था। केंद्र सरकार ने अरुण गोयल की नियुक्ति के प्रस्ताव को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया।

Related posts

Dhirendra Shastri brother shaligram arrest : बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का छोटा भाई गिरफ्तार, 9 दिन पहले पुलिस ने उसके खिलाफ दर्ज की थी एफआईआर

admin

राज्यसभा से ‘सबका बीमा सबकी रक्षा’ विधेयक पारित, लोकसभा से पहले ही मिल चुकी थी मंजूरी

admin

Gadar 2 Sunny Deol Viral Video : भूसा लेकर बैलगाड़ी से अपने घर लौट रहे किसान से बात करने लगे सनी देओल, “बैलगाड़ी वाले ने कहा आप तो बिल्कुल सनी देओल लगते हो, बॉलीवुड एक्टर ने कहा- मैं वही हूं तो वह चौंक गया”, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment