अभी नहीं मिलेगी राहत: गर्मी और लू से इन राज्यों में लोग बेहाल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, बाहर निकलते समय करें यह उपाय  - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 3, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

अभी नहीं मिलेगी राहत: गर्मी और लू से इन राज्यों में लोग बेहाल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, बाहर निकलते समय करें यह उपाय 

पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने हालत खराब कर रखी है। सड़कों पर हीटवेव की वजह से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी के साथ लू का भी कहर चल रहा है। फिलहाल अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। यही हाल दक्षिण के राज्यों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र में भी है। बता दें कि मौसम विभाग ने देश में बढ़ती गर्मी को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा कि 20 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर समेत देश के उत्तरी हिस्सों में लू चलने की संभावना है। इस दौरान हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड के कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तेज गर्मी को देखते हुए घर से निकलते समय सावधानी बरतें। सिर पर तौलिया या अंगोछा रख कर निकले। पानी भी भरपूर मात्रा में पीते रहे। अगर बहुत जरूरी काम हो तभी बाहर निकले। ‌ दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक बाहर की यात्रा करने से बचें। घर पर भी रहे तो नींबू पानी, खीरा ककड़ी का सेवन करते रहे। 

Related posts

सीएम अशोक गहलोत का बेशकीमती तोहफा कांग्रेसियों को खूब पसंद आया तो भाजपा विधायकों को नहीं आया रास, करेंगे वापस

admin

दो LPG वाहक जहाज बीडब्‍ल्‍यू टीवाईआर और बीडब्‍ल्‍यू ईएलएम 31 मार्च को पहुंचेंगे भारत

admin

Cyclone Biparjoy : भीषण तबाही का मंजर : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुजरात के कई गांवों की बिगाड़ दी सूरत, “हाईवे किनारे बना पेट्रोल पंप को महातूफान उड़ा ले गया, कर्मचारी देखते रहे”, रात भर लाखों लोग रहे एक खौफ के साए में, देखें दहशत भरा वीडियो

admin

Leave a Comment