August 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand : सर्किट हाउस की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए बैलेंस बिगड़ने से गिरते-गिरते बचे सीएम धामी, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला, देखें वीडियो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार 2 जून को एक दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी में थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गौलापार स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस के लिए निकला। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सर्किट हाउस के सीढ़ियों पर चढ़ते हुए वह लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे, इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक सीढ़ियों से टकरा कर लड़खड़ा गये। इस दौरान एसओजी की टीम ने सीएम धामी को गिरने से बचाया।

Leave a Comment