Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में भूस्खलन में फंसे आदि कैलाश यात्रा के 40 तीर्थयात्रियों को एसडीआरएफ ने सकुशल बचाया

एसडीआरएफ ने पिथौरागढ़ में भूस्खलन में फंसे आदि कैलाश यात्रा के 40 तीर्थयात्रियों को बचाया। उन्हें सुरक्षित धारचूला ले जाया गया। उत्तराखंड पुलिस ने इसका वीडियो पर जारी किया है। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क धारचूला से 45 किमी आगे लखनपुर के पास चट्टान दरकने से बंद हो गई है। पहाड़ी दरकने से पूरा पहाड़ ही सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि सड़क निर्माण में लगे मजदूर और ग्रामीण घटना स्थल से काफी दूर होने से कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, पहाड़ी दकरने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Leave a Comment