(WhatsApp server down 12:29) पूरे भारत में व्हाट्सएप का सर्वर डाउन, कई राज्यों में यूजर मैसेज नहीं भेज पाए न रिसीव कर सके - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 19, 2026
Daily Lok Manch
Recent tech अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

(WhatsApp server down 12:29) पूरे भारत में व्हाट्सएप का सर्वर डाउन, कई राज्यों में यूजर मैसेज नहीं भेज पाए न रिसीव कर सके

WhatsApp server down 12:29

दीपावली के दूसरे दिन आज दोपहर में दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट व्हाट्सएप का सर्वर डाउन हो गया। जिसके वजह से देश में करोड़ों लोग मैसेज न भेज पाए न रिसीव कर पाए । बता दें कि आज दोपहर 12.30 बजे से व्हाट्सएप की सेवाएं ठप हैं। सबसे पहले व्हाट्सएप ग्रुप चैट में मैसेज करने में समस्या देखने मिली । अब नॉर्मल चैट से भी यूजर्स मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं। ‌ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में वॉट्सऐप सर्वर डाउन हो गया है। कई यूजर्स ने मेटा-ओन्ड WhatsApp सर्विस में डिसरप्शन की शिकायत की है। वेबसाइट ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई हे। वॉट्सऐप के काम न करने की खबर ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है। सोशल मीडिया पर सभी लोगों ने इसकी शिकायत ट्विटर पर की है। वहीं दूसरी ओर मेटा कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने इस मामले में कहा कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों का संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम सभी के लिए व्हाट्सएप को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।

WhatsApp server down at 12:29

Related posts

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छोटे बेटे की शादी आज, राज महल पैलेस में होंगी विवाह की रस्में, भाजपा, कांग्रेस के तमाम नेता होंगे शामिल

admin

(सौगात) : जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एशिया का सबसे बड़ा होगा, पीएम मोदी आज रखेंगे आधारशिला

admin

IND vs AUS 2nd ODI : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दो विकेट से हरा जीता दूसरा वनडे

admin

Leave a Comment