Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छोटे बेटे की शादी आज, राज महल पैलेस में होंगी विवाह की रस्में, भाजपा, कांग्रेस के तमाम नेता होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के छोटे बेटे की आज शादी है। राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगरी जयपुर में इस समय भाजपा के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। बुधवार 25 जनवरी यानी आज शाम जेपी नड्डा के छोटे बेटे हरीश की शादी जयपुर के राज महल पैलेस में रिद्धि से होगी । ‌बता दें कि रिद्धि जयपुर के एक होटल ग्रुप से जुड़े नामी बिजनेसमैन रमाकांत शर्मा की बेटी हैं। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के अलावा कई वीवीआईपी अतिथि शामिल होंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की संभावना है। जेपी नड्डा की बेटी की शादी को लेकर जयपुर और उनके हिमाचल स्थित बिलासपुर में खुशियों का माहौल है। ‌ कल 26 जनवरी को जयपुर में उनका परिवार बहू रिद्धि के साथ विदाई लेगा। 27 जनवरी को नड्डा का परिवार अपने घर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेगा, जहां वधू प्रवेश होगा। 28 जनवरी को बिलासपुर में शादी की धाम रखी गई है। बताया जा रहा है कि राजधानी दिल्ली में भी शादी के बाद आयोजन होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम भाजपा नेता शामिल होंगे। बता दें कि नड्डा के बड़े बेटे गिरीश नड्डा की शादी भी राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले एक कारोबारी की बेटी प्राची से हुई है। साल 2020 में पुष्कर में यह शादी हुई थी। जेपी नड्डा के बड़े बेटे गिरीश की पत्नी का नाम प्राची है। ये शादी पुष्कर के गुलाब बाग बैलेस में हुई थी।

Leave a Comment