Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

क्रिस हिपकिंस न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री बने, गवर्नर ने दिलाई शपथ, जैसिंडा अर्डर्न की हुई विदाई

क्रिस हिपकिंस न्यूजीलैंड के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। गवर्नर जनरल सिंडी किरो ने आज राजधानी वेलिंगटन में आयोजित एक ऑफिशियल सेरेमनी में उन्हें शपथ दिलाई। 44 साल के हिपकिंस ने बुधवार को न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। पिछले दिनों जैसिंडा अर्डर्न का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद, न्यूजीलैंड के गवर्नर-जनरल सिंडी किरो ने बुधवार को संक्षिप्त शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता की। न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार हिपकिंस और होने वाले उप प्रधानमंत्री कार्मेल सेपुलोनी शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्थानीय समयानुसार लगभग 11.20 बजे वहां पहुंचे। हिपकिंस ने महंगाई और महामारी से निपटने का संकेत दिया है और बताया कि उनके मंत्रिमंडल के लिए यह सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। हिपकिंस पहली बार 2008 में संसद के लिए चुने गए थे और नवंबर 2020 में उन्हें कोविड-19 के लिए मंत्री नियुक्त किया गया था। वह पुलिस, शिक्षा और सार्वजनिक सेवा मंत्री भी थे।

Leave a Comment