पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेशियों से कहा- यहां से जल्दी छोड़कर भागो, मुर्शिदाबाद से शुरू हुई कार्रवाई, वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेशियों से कहा- यहां से जल्दी छोड़कर भागो, मुर्शिदाबाद से शुरू हुई कार्रवाई, वीडियो



पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ और बांग्लादेशी नागरिकों के मुद्दे को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में अवैध तरीके से रह रहे लोगों की पहचान कर उन्हें पुलिस के हवाले किया जाए, जिसके बाद सीमा सुरक्षा बल उनकी वापसी की प्रक्रिया पूरी करेगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “जल्दी-जल्दी यहां से चले जाओ, नहीं तो कार्रवाई होगी। घुसपैठियों को जेल में रखकर रोटी नहीं खिलाई जाएगी।”



इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दूसरी ओर, उत्तर 24 परगना जिले के हाकिमपुर चेक पोस्ट पर मंगलवार सुबह से 100 से अधिक विदेशी नागरिकों के पहुंचने की खबर सामने आई है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, ये लोग राज्य के विभिन्न हिस्सों में रह रहे थे और अब बांग्लादेश लौटने की प्रक्रिया के तहत सीमा क्षेत्र में पहुंचे हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से सभी लोगों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

https://x.com/i/status/2059237688767807716



इधर, मुर्शिदाबाद जिला इस मामले में पहला ऐसा जिला बन गया है, जहां तीन बांग्लादेशी नागरिकों को होल्डिंग सेंटर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक तीनों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियां उनके दस्तावेज, पहचान और राज्य में रहने की अवधि की पड़ताल कर रही हैं। सीमा क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता भी बढ़ा दी गई है और बीएसएफ लगातार निगरानी अभियान चला रही है।

Related posts

भाजपा सांसद के “मसाला डोसा” खाने पर मचा घमासान, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जताया एतराज, देखें वीडियो

admin

अरविंद केजरीवाल के रोड शो में हुआ जबरदस्त हंगामा, दोनों ओर से चलने लगे “लात घूंसे”, बीच में ही भाषण छोड़ लौटे दिल्ली के सीएम, देखें वीडियो

admin

देश में 24 घंटे में कोरोना के 11 हजार से अधिक मामले सामने आए

admin

Leave a Comment