केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण में शामिल हुए सीएम धामी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण में शामिल हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की नई पुस्तक ‘अपनापन-नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कृति केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों का प्रेरक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्य करते हुए मिले अनुभवों को बेहद सरल और भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, जो युवाओं, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवा से जुड़े लोगों को नई प्रेरणा देगा।
धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान द्वारा साझा किए गए अनुभव लोगों को नेतृत्व क्षमता, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक पाठकों के बीच विशेष स्थान बनाएगी और जनसेवा के मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related posts

होली को लेकर किया बदलाव, उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 24 घंटे में ही कक्षा 6 से लेकर 11वीं तक जारी की संशोधित डेटशीट

admin

उत्तराखंड चुनाव से पहले विपक्ष कांग्रेस ने अपने थीम सॉन्ग से भाजपा सरकार पर उठाए सवाल

admin

VIDEO Uttarakhand Heavy Rain : भारी बारिश में कार नदी के तेज बहाव में बह गई, हिमाचल और उत्तराखंड में आसमानी आफत का कहर जारी, दोनों राज्यों में जारी किया अलर्ट

admin

Leave a Comment