August 26, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश



उत्तराखंड सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है। पहले राज्य में बकरीद का सार्वजनिक अवकाश 27 मई 2026 घोषित किया गया था, लेकिन अब शासन ने इसमें बदलाव करते हुए नई तिथि 28 मई तय कर दी है। शासन के इस फैसले के बाद प्रदेशभर के सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, बैंक और कोषागार 28 मई को बंद रहेंगे।

शासन के सचिव राजेश कुमार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्व में घोषित अवकाश आदेश को संशोधित कर नई तिथि लागू की जा रही है। इसके साथ ही सभी विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं ताकि अवकाश संबंधी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

सरकार के इस संशोधित आदेश के बाद आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों ने भी अपनी तैयारियां नई तिथि के अनुसार शुरू कर दी हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

Leave a Comment