August 30, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

West Bengal BJP CM Face : पश्चिम बंगाल में गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम के नाम का किया एलान, कोलकाता में कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी होंगे। राज्य में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। डिप्टी CM के तौर पर रूपा गांगुली के नाम पर मुहर लग चुकी है। दूसरा डिप्टी CM दार्जिलिंग इलाके से पुरुष विधायक होगा।

सुवेंदु के पास गृह मंत्रालय का प्रभार होगा। विधायक दल की बैठक के बाद आज शाम 5 बजे तीनों के नाम का ऐलान किया जाएगा।

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 9 मई को मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी CM शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, शाह समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

सुवेंदु ने CM ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया है। वे नंदीग्राम से भी लगातार दूसरी बार चुनाव जीते। यहां से 2021 में उन्होंने ममता को हराया था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 207 सीटें जीती हैं

Leave a Comment