उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: शाम को बिजली-आंधी से बदला मौसम, रात में आया ‘सीवियर अलर्ट’, पिथौरागढ़ में गिरे ओले, तीन दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि के आसार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 10, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न: शाम को बिजली-आंधी से बदला मौसम, रात में आया ‘सीवियर अलर्ट’, पिथौरागढ़ में गिरे ओले, तीन दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि के आसार

उत्तराखंड में गुरुवार शाम से मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी देहरादून में देर शाम तेज हवाओं, बिजली की चमक और बारिश के साथ मौसम बिगड़ना शुरू हुआ, जिसके बाद रातभर कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का दौर चला। मौसम का असर इतना तेज रहा कि रात करीब 11:30 बजे लोगों के मोबाइल फोन पर ‘एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट’ का इमरजेंसी नोटिफिकेशन तक जारी करना पड़ा।


गुरुवार को रुद्रप्रयाग, चंपावत, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून और पौड़ी जिलों में बारिश दर्ज की गई। इनमें चंपावत, पिथौरागढ़, देहरादून और बागेश्वर में तेज ओलावृष्टि हुई। पिथौरागढ़ में अंडे के आकार के ओले गिरने से लोग हैरान रह गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ ओलों का वजन 200 से 250 ग्राम तक था। कई जगह ओलों की मार से प्लास्टिक की कुर्सियों तक में छेद हो गए। वहीं मसूरी में बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। बाकी जिलों में भी गर्जन के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
देहरादून में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहने और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
30 मई
राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पर्वतीय इलाकों में मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है।
31 मई
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन हो सकती है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं।
1 जून
गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचाई वाले जिलों में बारिश और गर्जन का सिलसिला जारी रह सकता है। बाकी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम सुहावना बने रहने की संभावना है।

Related posts

Uttarakhand economic Survey आर्थिक सर्वेक्षण में उभरी नई तस्वीर: चार साल में डेढ़ गुनी हुई उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था

admin

heavy Rain देहरादून में आज कक्षा 1 से 12  तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र  बंद रहेंगे, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

admin

CM Pushkar Singh Dhami Return India ब्रिटेन से 12,500 करोड़ रुपए का करार करके भारत लौटे सीएम धामी, प्रवासी और उत्तराखंड के लोगों से मिले अपार स्वागत के बाद अभिभूत दिखाई दिए मुख्यमंत्री

admin

Leave a Comment