महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों चुनाव के लिए मतदान जारी, मुंबई पर टिकी निगाहें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 7, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों चुनाव के लिए मतदान जारी, मुंबई पर टिकी निगाहें

महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा और सबकी नजर मुंबई पर टिकी है, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। मतदान 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है। मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली है।


इन नगर निगमों में मतदान चल रहा है: मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भयंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव। सांगली-मिराज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी।

चुनाव से पहले एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत, दो दशक पहले अलग हुए चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे मराठी मतदाताओं को एकजुट करने के लिए फिर साथ आए, वहीं पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में राकांपा के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने गठबंधन किया है। इस चुनाव में विपक्षी कांग्रेस ने मुंबई में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए महाविकास आघाडी (एमवीए) के अपने सहयोगियों शिवसेना (उबाठा) और शरद पवार की राकांपा (एसपी) का साथ छोड़कर अलग राह अपनाई है।

Related posts

Google, alphabet CEO Sundar pichai prestigious Padma Bhushan awarded : गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, पुरस्कार ग्रहण करने के बाद बोले- “भारत मेरा एक हिस्सा है और मैं जहां भी जाता हूं उसे अपने साथ लेकर जाता हूं”

admin

Gyanvapi Mosque Case मुस्लिम पक्ष को झटका : वाराणसी ज्ञानवापी मस्जिद मामले में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

admin

गैंगवार : लंबे समय तक शांत रहा प्रयागराज आज एक बार फिर फायरिंग की तड़तड़ाहट से दहल उठा, बसपा विधायक रहे राजू पाल हत्याकांड का मुख्य गवाह की बम और गोली मारकर हत्या, सुरक्षा में लगे एक गनर की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment