महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों चुनाव के लिए मतदान जारी, मुंबई पर टिकी निगाहें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 19, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों चुनाव के लिए मतदान जारी, मुंबई पर टिकी निगाहें

महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा और सबकी नजर मुंबई पर टिकी है, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है। मतदान 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए सुबह साढ़े सात बजे शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है। मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली है।


इन नगर निगमों में मतदान चल रहा है: मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, वसई-विरार, कल्याण-डोंबिवली, कोल्हापुर, नागपुर, सोलापुर, अमरावती, अकोला, नासिक, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, उल्हासनगर, ठाणे, चंद्रपुर, परभणी, मीरा-भयंदर, नांदेड़-वाघाला, पनवेल, भिवंडी-निजामपुर, लातूर, मालेगांव। सांगली-मिराज-कुपवाड, जलगांव, अहिल्यानगर, धुले, जालना और इचलकरंजी।

चुनाव से पहले एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम के तहत, दो दशक पहले अलग हुए चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे मराठी मतदाताओं को एकजुट करने के लिए फिर साथ आए, वहीं पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में राकांपा के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने गठबंधन किया है। इस चुनाव में विपक्षी कांग्रेस ने मुंबई में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए महाविकास आघाडी (एमवीए) के अपने सहयोगियों शिवसेना (उबाठा) और शरद पवार की राकांपा (एसपी) का साथ छोड़कर अलग राह अपनाई है।

Related posts

AI और डीपफेक पर केंद्र का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब कानून के सीधे शिकंजे में, 20 फरवरी से नए नियम लागू

admin

पीएम मोदी ने बहरीन के राजा को दी ईद की बधाई, पश्चिमी एशिया में जारी तनाव पर जताई चिंता

admin

दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करने सड़क पर उतरी तो सीएम ममता बनर्जी पीएम मोदी से मुलाकात करते हुए नजर आईं

admin

Leave a Comment