Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Repolling बंगाल के 15 बूथों पर ताबड़तोड़ मतदान, 40% के करीब पहुंचा आंकड़ा

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान कुछ क्षेत्रों से अनियमितताओं की शिकायतें मिलने के बाद आज 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराई जा रही है। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को पुनर्मतदान कराने का निर्णय लेते हुए स्पष्ट किया था कि कई स्थानों से मतों में गड़बड़ी और अन्य अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पुनर्मतदान का आदेश जारी किया। आयोग के निर्देशानुसार, डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के कुल 15 बूथों पर आज फिर से मतदान हो रहा है। इनमें मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 मतदान केंद्र शामिल हैं। प्रशासन ने सभी बूथों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की नजरें परिणामों पर टिकी हैं। इन चुनावों को लेकर अब तक मिले-जुले एग्जिट पोल सामने आए हैं। हालांकि, परिणामों से पहले सबसे अधिक राजनीतिक हलचल पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रही है, जहां सत्तारूढ़ टीएमसी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।

Leave a Comment