आज सुबह मोबाइल पर बजा इमरजेंसी अलर्ट सायरन, केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 8, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

आज सुबह मोबाइल पर बजा इमरजेंसी अलर्ट सायरन, केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम को मजबूत करने के प्रयासों के तहत, शनिवार (2 मई, 2026) को सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का देशभर में टेस्टिंग करने वाला था और तय प्लान के तहत इसे किया भी गया। काफी जगहों को यूजर्स को ये मैसेज रिसीव हुए। अगर आगे भी इस हफ्ते आपके मोबाइल फोन ने जोर से बीप किया या कोई अचानक मैसेज फ्लैश हो, तो घबराएं नहीं है। दरअसल, सरकार एक नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग कर रही है जो चुने हुए क्षेत्र के सभी मोबाइल फोन्स पर सीधे चेतावनी भेजता है और ये टेस्ट आम यूजर्स को दिखाई दे रहे हैं।

ये पहल संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के साथ मिलकर चलाई जा रही है। ये सिस्टम ‘सचेत’ (SACHET) नामक अलर्ट प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेटेड है, जिसे सी-डॉट (C-DOT) द्वारा विकसित किया गया है।

स्टैंडर्ड टेक्स्ट मैसेज के उलट, सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट एक साथ एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र के सभी मोबाइल फोन्स पर भेजे जाते हैं। ये टेलीकॉम नेटवर्क को ओवरलोड किए बिना तेज और व्यापक कवरेज सुनिश्चित करता है। ये बड़ी इमरजेंसी के दौरान इसे और भी प्रभावी बनाता है, जब फोन लाइन्स और डेटा नेटवर्क अक्सर जाम हो जाते हैं।

Related posts

Malaysian PM Anwar Ibrahim India Visit : भारत दौरे पर आ रहे मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम

admin

आज तो मायावती ने मारी बाजी, शिवपाल ने खास अंदाज में सीएम योगी को दी बधाई, पीएम मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं

admin

भाजपा ने गुजरात में 3 साल में ही सीएम को छोड़कर पूरी कैबिनेट बदली, भूपेंद्र पटेल समेत 26 मंत्रियों ने ली शपथ, सरकार में शामिल किए गए कई नए चेहरे

admin

Leave a Comment