Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय

भीषण विमान हादसा: खिलाड़ियों को ले जा रहा छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत

टेक्सास के हिल कंट्री क्षेत्र में पेड़ों के बीच एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पिकलबॉल खिलाड़ी थे और एक टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहे थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी के अनुसार, यह दुर्घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे विम्बरली शहर में हुई, जो ऑस्टिन से लगभग 40 मील (65 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

सार्जेंट बिली रे ने पत्रकारों को बताया कि पायलट और विमान में सवार चार यात्रियों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने मृतकों के नाम तुरंत जारी नहीं किए, हालांकि टेक्सास के अमरिलो स्थित अमरिलो पिकलबॉल क्लब ने बताया कि वे क्लब के सदस्य थे और एक टूर्नामेंट में भाग लेने जा रहे थे।

शुक्रवार दोपहर दुर्घटनास्थल के पास पीली पुलिस टेप के पीछे एक महिला आंसू पोंछते हुए दिखी, जबकि एक व्यक्ति उसे सांत्वना दे रहा था।

Leave a Comment