विजिलेंस की कार्रवाई : उत्तराखंड में खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

विजिलेंस की कार्रवाई : उत्तराखंड में खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार




विकासखंड डोईवाला में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर बिष्ट को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आज बुधवार को जानकारी के अनुसार नेपाली फार्म क्षेत्र में संचालित एक निजी विद्यालय से आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि जारी करने के बदले अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और तय योजना के तहत आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि विद्यालय प्रबंधन ने भुगतान जारी कराने के लिए संपर्क किया था, जिस पर अधिकारी ने रकम देने की शर्त रखी। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने मौके पर छापेमारी कर धनराशि के साथ अधिकारी को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

ब्रेकिंग: सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका, डेढ़ महीने पहले बनाए गए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

admin

एक साल पहले दो मुख्यमंत्रियों और उनके मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई आज स्वयं योगी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली

admin

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुकान पर चाय बनाकर लोगों को पिलाई, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment