अति दुखद : घाटी में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो कैप्टन, एक मेजर और एक जवान शहीद, एक आतंकी भी मारा गया, एनकाउंटर जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

अति दुखद : घाटी में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो कैप्टन, एक मेजर और एक जवान शहीद, एक आतंकी भी मारा गया, एनकाउंटर जारी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गए। पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। मुठभेड़ में भारतीय सेना के दो कैप्टन, एक मेजर और एक हवलदार शहीद हो गए हैं। वहीं, सुरक्षाबलों ने यहां एक आतंकी को मार गिराया है। न्यूज एजेंसी PTI द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह एनकाउंटर धर्मसाल के बाजीमाल इलाके में इंडियन आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस के तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुआ।

भारतीय सेना द्वारा X के जरिए दी गई जानकारी के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर 19 नवंबर को राजौरी के कालाकोट इलाके गुलाबगढ़ जंगल में पुलिस के साथ ऑपरेशन शुरू किया गया। 22 नवंबर को आतंकियों का पता चला और इसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ। भारतीय सेना ने बताया कि एनकाउंटर में आतंकवादी घायल हो गए हैं और सुरक्षाबलों ने उन्हें घेर लिया है। अभी ऑपरेशन जारी है। जम्मू आईजीपी आनंद जैन ने बताया कि राजोरी के उपमंडल कालाकोट के तहत पुलिस स्टेशन धर्मसाल के अंतर्गत सोलकी गांव के बाजी माल इलाके में विशेष सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। दो आतंकवादियों के घिरे होने की आशंका है। मुठभेड़ को लेकर सेना और पुलिस के उच्च अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। 

Related posts

Independence Day 2025 स्वतंत्रता दिवस पर सेना और अर्धसैनिक बलों के बैंड देंगे खास प्रस्तुतियां

admin

Uttarakhand Manju Kaida of Uttarakhand with the “National Florence Nightingale Award-2022” : उत्तराखण्ड की मंजू कैड़ा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया

admin

Rajasthan Minister Rajendra Singh Gudha Suspend VIDEO चुनाव से पहले राजस्थान में गरमाया सियासी पारा : अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने वाले मंत्री को सीएम गहलोत ने तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त, देखें वीडियो, हमलावर हुई भाजपा ने कहा- मंत्री ने सच्चाई बयां की

admin

Leave a Comment