उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने राज्य का बढ़ाया मान, नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता "गोल्ड", सीएम धामी ने दी बधाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड स्पोर्ट्स

उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने राज्य का बढ़ाया मान, नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता “गोल्ड”, सीएम धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहरा दिया है। ‌ असम के गुवाहाटी में 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। ‌‌इससे पहले भी मानसी कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए मानसी नेगी को बधाई दी है। सीएम धामी ने अपने ट्विटर हैंडल पर मानसी नेगी का फोटो भी शेयर किया है। बता दें कि असम के गुवाहाटी में 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप चल रहा है। जिसमें उत्तराखंड की ‘उड़न गर्ल’ मानसी नेगी ने 10 किमी रेस वॉक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। मानसी ने 47:30:94 मिनट में वाॅक रेस पूरा कर नेशनल रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की रचना दूसरे स्थान पर रही तो तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह रहीं।

Related posts

देर रात कड़ाके की ठंड में सीएम धामी ने 35 वरिष्ठ आईएएस, पीसीएस अफसरों को पकड़ा दिए ट्रांसफर के लेटर, जानिए इनके नाम

admin

Uttarakhand : अमरनाथ यात्रा के बीच उत्तराखंड से शुरू हुई कैलाश मानसरोवर की यात्रा, 11 राज्यों से आए तीर्थ यात्रियों के पहले दल को सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

admin

Uttarakhand : उत्तराखंड में 330 महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती को धामी सरकार ने दी हरी झंडी, शासनादेश जारी

admin

Leave a Comment