सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, सीएम धामी बोले- हरित और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ रहा राज्य - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सौर ऊर्जा में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, सीएम धामी बोले- हरित और आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ रहा राज्य




देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में गुरुवार को CEEW द्वारा तैयार ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केवल एक पुस्तिका का विमोचन नहीं, बल्कि उत्तराखंड को हरित, स्वच्छ और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते ऊर्जा संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के इस दौर में सौर ऊर्जा अब कोई विकल्प नहीं रह गई है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अनिवार्य जरूरत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित पीएम सूर्य घर योजना को तेजी और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि उत्तराखंड ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने का प्रारंभिक लक्ष्य तय समय से पहले ही हासिल कर लिया है। इसके साथ ही निर्धारित संयंत्रों के लक्ष्य का करीब 95 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि योजना के सफल क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है, जो राज्य के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 से अब तक केवल दो वर्षों में प्रदेश की सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 10 गुना वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य करीब 290 मेगावाट क्षमता के रेजिडेंशियल रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में सफल रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

मुख्यमंत्री ने यूपीसीएल, ऊरेडा, क्षेत्रीय अधिकारियों और इस अभियान से जुड़े सभी विभागों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता टीम उत्तराखंड की सामूहिक प्रतिबद्धता, मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने CEEW की टीम के सहयोग और तकनीकी योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित ‘सौर कौथिग’, नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता अभियान और अधिकारियों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों से गांव-गांव तक सौर ऊर्जा को लेकर सकारात्मक माहौल बना है। लोगों में स्वच्छ ऊर्जा अपनाने को लेकर उत्साह बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सोलर संयंत्र लगाना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का भागीदार बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और यहां सौर ऊर्जा की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। राज्य सरकार भविष्य में भी स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को सस्ती और स्थायी ऊर्जा उपलब्ध कराई जा सके।

कार्यक्रम में विधायक सुरेश गड़िया, प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव विनय शंकर पांडेय, CEEW के CEO डॉ. अरुणाभ घोष, पिटकुल के MD डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और यूपीसीएल के MD जी. एस. बुदियाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

सीएम धामी ने पेपर लीक पर दिया सख्त संदेश

admin

सीएम धामी ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का किया शुभारंभ, “डिजिटल उत्तराखंड ऐप” पर लोगों को मिलेगी कई सेवाएं

admin

गैरसैंण में सीएम धामी ने सूर्य नमस्कार किया और भ्रमण पर निकले, जनता से मिलकर विकास योजनाओं का लिया फीडबैक

admin

Leave a Comment