Uttarakhand Kedarnath Dham : अब बाबा केदारनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में जाकर सभी श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

Uttarakhand Kedarnath Dham : अब बाबा केदारनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह में जाकर सभी श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन


बाबा केदारनाथ धाम में अब आम भक्त भी मंदिर के गर्भ गृह में जाकर दर्शन कर सकेंगे। अभी तक यह सुविधा केवल वीआईपी और हेलीकॉप्टर से आने वाले श्रद्धालुओं को मिली थी। लेकिन अब मंदिर समिति ने आम श्रद्धालुओं को भी मंदिर के गर्भ गृह में जाने की अनुमति दे दी है। यात्रा में आई कमी को देखते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है। मंदिर समिति ने यह फैसला खराब मौसम और मानसूनी बारिश के बीच श्रद्धालुओं में आई कमी को देखते हुए लिया है। ‌बदरी-केदार मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं को गर्भगृह के भीतर जाने की अनुमति दी है। केवल वीआईपी और हेलीकॉप्टर से आने वाले यात्रियों को ही गर्भगृह में जाने दिया जा रहा था। पिछले कुछ दिनों से बाबा केदारनाथ धाम में प्रत्येक दिन करीब 8 हजार श्रद्धालु ही दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में कमी आ गई है, इसलिए अब सभी यात्रियों को गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन करवाए जा रहे हैं।

Related posts

उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 7 जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

admin

सीएम धामी ने हरिद्वार, लक्सर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, ट्रैक्टर पर बैठकर जलभराव और नुकसान की जानकारी

admin

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “नारी तू नारायणी” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित

admin

Leave a Comment