रुड़की में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति के समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

रुड़की में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति के समापन समारोह में पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 9 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार और रुड़की पहुंचे। सबसे पहले सीएम धामी ने हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद से मुलाकात की। इसके बाद सीएम धामी रुड़की में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति के समापन समारोह में पहुंचे। ‌ इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा देश के किसान को आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने कहा सरकार ने किसानो को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा किसानों के लिए काम किया है। सीएम धामी ने कहा भविष्य में प्रदेश में 50 हजार पॉली हाऊस बनाने का निश्चय भी लिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा केंद्र व राज्य की सरकार लगातार किसानों के लिए काम कर रही है। किसानों के उत्थान के लिए नई-नई योजनाएं चला रही हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का काम किया जा रहा है। किसानों के प्रतिनिधि किसानों और सरकार के बीच में सेतु बनने का काम किया जाएगा।

Related posts

Uttarakhand उत्तराखंड मंत्रियों को मिला बड़ा तोहफा : मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी, जारी हुई सरकारी अधिसूचना

admin

NEET Re-Exam : नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखंड रोडवेज बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा

admin

सरकारी धनराशि के कार्यों में अनियमितताएं बरतने पर धामी सरकार ने चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को हटाया, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला

admin

Leave a Comment