VIDEO : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भरा धुआं, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

VIDEO : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भरा धुआं, देखें वीडियो

यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। 15 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा।

पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। अनुमति मिलते ही पायलट ने वापस लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया।

एयरपोर्ट पर सुबह 11.15 बजे हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवाई। लैंडिंग तक हेलिकॉप्टर में काफी धुआं भर गया था। हेलिकॉप्टर से केशव समेत 6 लोगों को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

  • केशव के हेलिकॉप्टर ने लखनऊ के ला मार्टिनियर स्कूल ग्राउंड से उड़ान भरी। यह ग्राउंड उनके आवास के पास ही है। हेलिकॉप्टर में केशव समेत 6 लोग थे- दो पायलट, एडवाइजर, एक क्लास फोर का स्टाफ और सिक्योरिटी।
  • हेलिकॉप्टर 2000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया। तभी पायलट को विमान में गड़बड़ी का पता चला। ATC से परमिशन लेकर तुरंत विमान लखनऊ की तरफ मोड़ा।
  • पायलट ने जैसे-तैसे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच हेलिकॉप्टर को लखनऊ एयरपोर्ट में उतारा। इस दौरान फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस भी पहुंच गई थी।

केशव मौर्य अब दूसरे हेलिकॉप्टर से कौशांबी रवाना हो गए। वहां केशव मौर्य, दो दिवसीय सरस महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल से ही उप मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की पहली बार इमरजेंसी लैंडिंग वर्ष 2018 में हुई थी। 30 मार्च 2018 को लखनऊ से आजमगढ़ गए केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की वापसी के समय से शाम साढ़े छह बजे रायबरेली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) फुरसतगंज में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया कि तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा। कुछ देर तक तो इग्रुआ के अफसर समझ भी नहीं पाए कि कौन आया, लेकिन हेलीकॉप्टर से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के निकलने के बाद खलबली मच गई। अमेठी के एएसपी व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और डिप्टी सीएम को कार से लखनऊ रवाना किया गया।

पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टला

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 फरवरी 2019 को आजमगढ़ जा रहे थे कि अचानक उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी हो गई। पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पायलट ने हेलीकॉप्टर को लखनऊ में सुरक्षित उतारा। मौर्य ने जिस हेलीकॉप्टर उड़ान भरी उसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें आने लगीं। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को वापस लखनऊ में सुरक्षित उतार लिया।

लखनऊ में तेज हवा में फंसा हेलीकॉप्टर

लखनऊ से 10 जून 2021 को केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जाना था। लखनऊ एयरपोर्ट से उनके हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, लेकिन तेज हवा के कारण आगे नहीं बढ़ सका। पायलट ने हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतारा और मौर्य सड़क मार्ग से लखनऊ से प्रयागराज लिए रवाना हुए।

Related posts

PM Modi meets former UK PM Rishi Sunak ब्रिटेन के पूर्व प्राइम मिनिस्टर ऋषि सुनक और उनके परिवार से पीएममोदी ने की मुलाकात

admin

ब्रेकिंग : विपक्ष ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का किया एलान

admin


15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर यूपी में सीएम योगी ने किया बड़ा एलान, जारी किया नया आदेश

admin

Leave a Comment