August 27, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय

Russ WagonR Army : रूस में प्राइवेट आर्मी वैगनर का विद्रोह, दो शहरों पर किया कब्जा, राष्ट्रपति पुतिन ने कहा मुंह तोड़ जवाब देंगे



रूस में प्राइवेट आर्मी वैगनर ने विद्रोह कर दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। व्लादिमिर पुतिन पिछले काफी समय से रूस और यूक्रेन के बीच करीब डेढ़ साल से जारी जंग को लेकर दुनिया के तमाम देशों के निशाने पर हैं। अब रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ने राष्ट्रपति पुतिन को घर में ही बड़ी चुनौती दी है। रॉयटर्स के मुताबिक वैगनर ने वोरोनेज और रोस्तोव शहर पर कब्जा कर लिया है। रोस्तोव का मिलिट्री हेडक्वार्टर भी वैगनर के कब्जे में है। रूसी मीडिया आरटी (RT) की तरफ से जारी तस्वीरों में रोस्तोव शहर की सड़कों पर वैगनर की बख्तरबंद गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा- वैगनर ने पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने देश की जनता को धोखा दिया है। यह सेना को चुनौती है। हम हर हाल में नागरिकों की रक्षा करेंगे। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि हम विद्रोही सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

Leave a Comment