कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 2, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान

कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया। राज्य में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री धामी ने एलान करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही समान नागरिक संहिता लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बनते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी बनेगी और यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा विवाह, तलाक, जमीन जायदाद व उत्तराधिकार के मामले तक इसमें शामिल किए जाएंगे। आपको बता दें कि समान नागरिक संहिता का मतलब है कि भारत में रहने वाले किसी भी धर्म, जाति और समुदाय के व्यक्ति के लिए एक जैसा कानून होना। ये किसी भी धर्म या जाति के पर्सलन लॉ से ऊपर है।

Related posts

चंपावत में सीएम धामी ने रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

admin

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुकान पर चाय बनाकर लोगों को पिलाई, देखें वीडियो

admin

हल्द्वानी रैली में पीएम मोदी ने कहा, भाजपा ने उत्तराखंड का विकास किया कांग्रेस लूटने में लगी रही

admin

Leave a Comment