डिजिटल टैक्स सिस्टम मजबूत, इनकम टैक्स की नई साइट पर ‘कर साथी’ लॉन्च, टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी सुविधा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

डिजिटल टैक्स सिस्टम मजबूत, इनकम टैक्स की नई साइट पर ‘कर साथी’ लॉन्च, टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी सुविधा

[ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने गुरुवार को नई वेबसाइट लॉन्च की। इस वेबसाइट को एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ लॉन्च किया गया है। इससे टैक्स भरना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स ‘पर की गई एक पोस्ट में कहा गया कि नई इनकम टैक्स वेबसाइट शुरू हो चुकी है। यह नेविगेट करने में आसान और उपयोग करने में तेज है। इसमें इनकम टैक्स से जुड़ी सारी जानकारी एक ही स्थान पर मौजूद है।

पोस्ट में आगे बताया गया कि इसमें एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ दिया हुआ है जो कि डायरेक्ट टैक्स भरने की आपकी यात्रा को आसान बनाएगा। इस पोस्ट के साथ इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बताया गया कि नई इनकम टैक्स वेबसाइट को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें अधिक जानकारी दर्शाने वाले डिजाइन और स्मार्ट नेविगेशन से यूजर्स आसानी से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

डिपार्टमेंट ने बताया कि वेबसाइट को समावेशी और यूजर्स फ्रेंडली बनाया है और इसे डेस्कटॉप, मोबाइल और टैबलेट से एक्सेस किया जा सकता है। इनकम टैक्स ने बताया कि वेबसाइट पर कर कानून और नियम, कर की जानकारी एवं सेवाएं और टैक्स ई-सर्विसेज के रूप में यूनिफाइड टैब दिए हुए हैं। जहां से यूजर को सारी जानकारी एक ही स्थान पर मिल जाएगी।

इसमें एफएक्यू, इंटरनेशनल टैक्सेशन, टैक्स कैलेंडर और सर्कुलर एवं नोटिफिकेशन और इनकम टैक्स प्रोविजन जैसे गाइडेंस टूल्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, इमसें एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ भी दिया हुआ है, इससे करदाता टैक्स से जुड़ा अपना कोई भी सवाल हिंदी या अंग्रेजी में पूछकर तत्काल समाधान जान सकते हैं।पिछले महीने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने एक इवेंट में ‘कर साथी’ का जिक्र किया था। उन्होंने कहा, “यह एआई-सक्षम चैटबॉट विभाग की वेबसाइट के माध्यम से करदाताओं को चौबीसों घंटे सहायता प्रदान करेगा।

Related posts

आईआरडीटी ऑडिटोरियम में ‘मेरी योजना’ पुस्तकों व पोर्टल का लोकार्पण, सीएम धामी ने कही पारदर्शी शासन की प्रतिबद्धता

admin

Gujarat assembly elections congress manifesto release : कांग्रेस ने सबसे पहले गुजरात चुनाव के लिए जारी किया “मेनिफेस्टो”, जनता से किए 12 वादे, पार्टी ने कहा- नरेंद्र मोदी स्टेडियम का बदलेंगे नाम

admin

मुख्य आर्थिक सलाहकार की नियुक्ति जल्द करेगी केंद्र सरकार

admin

Leave a Comment