Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

चंपावत में सीएम धामी ने रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ किया। ‌मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर- जौलजीबी रोड स्थित चरण मंदिर से उचौलीगोठ टनकपुर तक आयोजित रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर साहसिक पर्यटन के नए आयामों को प्रदेश के विभिन्न डेस्टिनेशनों पर स्थापित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राफ्ट में बैठकर अन्य प्रतिभागियों के साथ प्रतिभाग किया। सीएम दामिनी केस की जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा-उत्तराखंड को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में आज चम्पावत में महाकाली नदी (शारदा नदी) में संचालित रिवर राफ्टिंग वाटर स्पोर्ट्स में प्रतिभाग कर चरण मंदिर से उचौलीगोठ (टनकपुर) तक राफ्टिंग का आनंद लिया।

Leave a Comment