August 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड राजनीतिक

कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान

कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया। राज्य में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री धामी ने एलान करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही समान नागरिक संहिता लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। देहरादून में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बनते ही यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कमेटी बनेगी और यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा विवाह, तलाक, जमीन जायदाद व उत्तराधिकार के मामले तक इसमें शामिल किए जाएंगे। आपको बता दें कि समान नागरिक संहिता का मतलब है कि भारत में रहने वाले किसी भी धर्म, जाति और समुदाय के व्यक्ति के लिए एक जैसा कानून होना। ये किसी भी धर्म या जाति के पर्सलन लॉ से ऊपर है।

Leave a Comment