Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand board result update: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को करेगा जारी, शिक्षा विभाग ने किया अपडेट

देश में कई राज्यों ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब इसी कड़ी में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी करने जा रहा है। उत्तराखंड बोर्ड में 10वीं और 12वीं परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म होने वाला है। शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने की तारीख की घोषणा कर दी है। शिक्षा बोर्ड परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि 25 मई को सुबह करीब 11 बजे 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे। सचिव नीता तिवारी के मुताबिक इस बार हाईस्कूल में एक लाख बत्तीस हजार और इंटरमीडिएट में एक लाख सत्ताइस हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।

Leave a Comment