Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 25, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

फेमस टीवी कलाकार और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत घर में मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

टीवी जगत के फेमस एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर आदित्य सिंह राजपूत की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है। उन्हें सोमवार दोपहर अपने अंधेरी स्थित घर के बाथरूम में मृत पाया गया।एमटीवी के स्टार जाने माने एक्टर, मॉडल और कास्टिंग डायरेक्टर थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार दोपहर को आदित्य को उनके अंधेरी स्थित घर के बाथरूम में मृत पाया गया। आदित्य के एक दोस्त को इस बारे में सबसे पहले पता चाल। बिल्डिंग की 11वीं मंजिल पर एक्टर का मकान है जहां वे मृत पाए गए। एक्टर की मौत के बारे में जानकारी मिलने के बाद उनके दोस्त और बिल्डिंग के वॉचमैन की मदद से उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने एक्टर को मृत घोषित कर दिया गया। वे सिर्फ 32 साल के थे। अंधेरी स्थित उनके घर के बाथरुम से उनकी लाश मिली है। उनके दोस्त और बिल्डिंग का वॉचमैन उन्हें हॉस्पिटल लेकर गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आदित्य के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनकी मौत का असली कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन आशंका जताई गई है कि उनकी मौत की वजह ड्रग ओवरडोज है। हालांकि, पुलिस बिना छानबीन के किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहती है। पोस्टमार्टम के बाद ही असली कारण का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने 17 साल की उम्र में बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने मैंने गांधी को नहीं मारा और क्रांतिवीर जैसी फिल्मों में काम किया था। आदित्य लगभग 300 से ज्यादा ऐड वीडियोज में नजर आए थे। वे रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में भी देखे गए थे। आदित्य सिंह राजपूत दिल्ली के रहने वाले थे। वे कई सालों से मुंबई के अंधेरी में लश्करिया हाइट्स नाम की बिल्डिंग में अपने रूम पार्टनर के साथ रहते थे।

Leave a Comment