पेपर लीक के बाद रद की गई यूपीटीईटी की परीक्षा की तिथि और शेड्यूल किया जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 16, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश शिक्षा और रोज़गार

पेपर लीक के बाद रद की गई यूपीटीईटी की परीक्षा की तिथि और शेड्यूल किया जारी

पिछले महीने यूपीटीईटी की आयोजित हुई परीक्षा में पेपर लीक करने के बाद राज्य सरकार ने इसे रद कर दिया था। अब इस परीक्षा की नई तारीख का एलान कर दिया गया है। ‌बता दें कि परीक्षा रद किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्‍ट के एग्जाम का कैंडिडेट्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे।अब कैंडिडेट्स 23 जनवरी को इसका एग्जाम दे सकेंगे, जिसका नया शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। दरअसल ये एग्जाम 28 नवंबर को होना था, लेकिन पेपर लीक होने की वजह से इस एग्जाम को रद कर दिया गया था। एग्जाम को एक महीने के अंदर कराने की बात राज्य सरकार ने कही थी। 23 नवंबर को यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।फर्स्ट शिफ्ट का एग्जाम सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक होगा वहीं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2:30 से 5:00 बजे आयोजित होगी।

Related posts

मुख्य शिक्षा अधिकारी को किया गया सस्पेंड, शासन ने जारी किया आदेश

admin

पीएम मोदी आज फिर यूपी के दौरे पर, इस जिले में करेंगे सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का शुभारंभ

admin

मुख्यमंत्री योगी यूपी के साथ उत्तराखंड की भी संभालेंगे प्रचार की कमान

admin

Leave a Comment