पीएम मोदी आज फिर यूपी के दौरे पर, इस जिले में करेंगे सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का शुभारंभ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

पीएम मोदी आज फिर यूपी के दौरे पर, इस जिले में करेंगे सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का शुभारंभ


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर आज जा रहे हैं। पिछले करीब डेढ़ महीने में उनकी यह पांचवां दौरा है। पीएम मोदी आज यूपी के जिले बलरामपुर में 9800 करोड़ रुपये की सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करेंगे। सरकार ने चार सालों में इसके लिए 4600 करोड़ का प्रावधान किया है। इसमें घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा और रोहिणी को आपस में जोड़ा जाएगा। ताकि क्षेत्र के लिए जल संसाधन का इस्तेमाल हो सके। इस परियोजना से 14 लाख हेक्टेयर से अधिक खेतों को पानी मिलेगा। सरकार का कहना है कि यूपी के 6200 से अधिक गांवों के लगभग 29 लाख किसानों को इस परियोजना का लाभ मिलेगा। इस परियोजना से बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर और महाराजगंज लाभान्वित होंगे। पीएम मोदी के दौरे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

Related posts

UP 8 IPS Officer Transfer 2023 फेरबदल : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, इन्हें मिली यहां नई तैनाती देखें लिस्ट

admin

यूपी चुनाव में भाजपा का महिला सुरक्षा चक्र पोस्टर समाजवादी पार्टी के लिए बना ‘सिरदर्द’, जानिए क्यों

admin

पहले अखिलेश ने बुलाया नहीं, आज गठबंधन दलों की बैठक में बुलाने पर भी रहे नदारद रहे शिवपाल, फिर अलग हो रहीं चाचा-भतीजे की राहें

admin

Leave a Comment